दिल दहला देंगी OTT स्टार श्वेता त्रिपाठी की ये 5 वेब सीरीज, कौन सी देखी है आपने?

मनोरंजन


श्वेता त्रिपाठी हाल ही रिलीज हुई वेब सीरीज ‘कालकूट’ में नजर आई थीं। इस सीरीज में उन्हें काफी पसंद किया गया। श्वेता त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत प्रोडक्शन असिस्टेंट और असोसिएट डायरेक्टर के रूप में की थी। एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने विक्की कौशल स्टारर ‘मसान’ से कदम रखे। श्वेता त्रिपाठी ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें पहचान और स्टारडम ओटीटी की दुनिया से मिला। श्वेता त्रिपाठी ‘मिर्जापुर’ की गोलू गुप्ता बनकर छा गईं। आलम यह है कि अब लोग श्वेता को असल जिंदगी में गोलू गुप्ता के नाम से ही जानते हैं।

OTT की दुनिया की स्टार बन चुकीं Shweta Tripathi ने कई हिट वेब सीरीज में काम किया है, और अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां हम श्वेता त्रिपाठी की कुछ चुनिंदा वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप कभी भी देख सकते हैं और जितनी बार चाहें देख सकते हैं। यकीन मानिए, श्वेता त्रिपाठी आपके दिल में उतर जाएंगी। श्वेता त्रिपाठी ने कई वेब सीरीज में काम किया है, लेकिन ‘मिर्जापुर’ की गोलू गुप्ता बनना उनके लिए बेहद चैलेंजिग रहा था।

1. मिर्जापुर- अमेजन प्राइम वीडियो पर

mirzapur shweta tripathi

मिर्जापुर में श्वेता त्रिपाठी

शुरुआत ‘मिर्जापुर’ से ही करते हैं। इस वेब सीरीज में श्वेता त्रिपाठी ने गोलू गुप्ता का रोल प्ले किया था। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, विक्रांत मैसी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल और कुलभूषण खरबंदा जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। यह वेब सीरीज 2018 में टेलिकास्ट की गई थी। ‘मिर्जापुर’ का दूसरा सीजन भी आ चुका है, और अब जल्द ही तीसरा सीजन आएगा।
Top 10 OTT Movies Web Series: &amp#39;मेड इन हेवन 2&amp#39; से लेकर &amp#39;कालकूट&amp#39; तक, इन ओटीटी फिल्मों-वेब सीरीज ने मचाया &amp#39;बवाल&amp#39;

2. कालकूट- जियो सिनेमा पर

shweta tripathi kaalkoot

कालकूट में श्वेता त्रिपाठी

‘कालकूट’ 27 जुलाई को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम की गई है। इसमें विजय वर्मा भी हैं। ‘कालकूट’ में श्वेता त्रिपाठी ने पारुल चतुर्वेदी का रोल किया है। इस वेब सीरीज में श्वेता त्रिपाठी ने एसिड अटैक पीड़िता का रोल प्ले किया है। वहीं विजय वर्मा इन्वेस्टिगेटिव अफसर के रोल में हैं।

New OTT Releases: नेटफ्लिक्स पर आलिया की पहली हॉलीवुड मूवी, आ गई &amp#39;मेड इन हेवन 2&amp#39; भी, देखिए 9 फिल्में-वेब सीरीज
देखिए ‘कालकूट’ का ट्रेलर:

3. एस्केप लाइव- डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर

श्वेता त्रिपाठी ने सीरीज ‘एस्केप लाइव’ में ही अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब चर्चा बटोरी थी। 20 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस सोशल थ्रिलर को आप कभी भी देख और इंजॉय कर सकते हैं।

Exclusive Satyakam Anand: ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर ’ के विधायक जेपी सिंह अब आर्यन खान की सीरीज Stardom में आएंगे नजर

The Freelancer Web Series: नीरज पांडे की वेब सीरीज &amp#39;द फ्रीलांसर&amp#39; का टीजर रिलीज, जानिए क्या है इसकी कहानी

4. ये काली काली आंखें- नेटफ्लिक्स पर

श्वेता त्रिपाठी की एक और वेब सीरीज, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था, वह है ‘ये काली काली आंखें’। साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज में अपराध की काली दुनिया की कहानी में इश्क और धोखे को बहुत ही अच्छी तरह से पिरोया गया था। इसमें ताहिर राज भसीन, बृजेंद्र काला, सौरभ शुक्ला और अनंत जोशी जैसे कलाकार थे।

5. लाखों में एक- प्राइम वीडियो पर

shweta tripathi laakhon me ek

लाखों में एक में श्वेता त्रिपाठी

श्वेता त्रिपाठी ‘लाखों में एक’ नाम की वेब सीरीज में भी नजर आई थीं, जिसमें उनकी दमदार परफॉर्मेंस दिखी। इसमें उनका रोल डॉ. श्रेया नाम की लड़की का था, जो भारतीय एजुकेशन सिस्टम की चुनौतियों का पता लगाती है और उनके सामने डटकर खड़ी होती है। इस वेब सीरीज को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।



Navbharat Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *